BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Elections: 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा: नीतीश कुमार

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
Bihar Elections: 15 सालों तक काम किया तभी राज्य आगे बढ़ा: नीतीश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में मतदान हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का अनुरोध किया है. वहीं राज्यपाल फागू चौहान, नीतीश कुमार सुशील मोदी, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला.

17 जिलों में जारी है मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है.

मतदान केंद्र 201 पर वीवीपैट में हुई तकनीकी गड़बड़ी

बिहार के समीरपुर के फुहिया घाट पर सालहा चंदन गांव में मतदान केंद्र 201 पर वीवीपैट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. चुनाव आयोग की तकनीकी टीम नाव के जरिए पोलिंग बूथ पर पहुंची है.
 

15 सालों तक काम किया तभी बिहार आगे बढ़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘विगत 15 सालों से लगातार काम करते आ रहे हैं, तभी बिहार आगे बढ़ा है. पूरे बिहार को ही अपना परिवार और घर मानकर हमने सेवा कार्य किया है. हाशिए पर खड़े अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जब तक नहीं ले आते तब तक ये प्रयास और विकास कार्य करते रहेंगे.’

वोट डालने पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीघा के एक सरकारी स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘हर किसी को अपना वोट डालने के लिए आना चाहिए.’

तेजस्वी यादव ने लोगों से की वोट करने की अपील

पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से वोट करने की अपील की. मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने की अपील करता हूं. मुझे विश्वास है कि लोग अपने वोट की ताकत से बदलाव लाएंगे. आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई,सुनवाई वाली सरकार चाहते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में सब लोग अपने मतों का इस्तेमाल करके बदलाव जरूर करेंगे.’

वोट डालने के लिए पहुंचे तेजप्रताप यादव

राजद नेता और हसनपुर से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपना वोट डाला. उन्होंने कहा, ‘जनता बदलाव चाहती है. जनता त्राहिमाम कर रही है. हम उनकी मांगों को पूरा करेंगे. मैं लोगों से वोट डालने की अपील करता हूं.’

पटना में हुआ मतदाताओं का सम्मान

पटना में चुनाव आयोग ने मतदान में सहभागिता देने वाले मतदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया.
 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यहां महिलाएं संचालित कर रही हैं मतदान केंद्र

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में सक्षम है टीम इंडिया: सौरभ गांगुली

Next Post
ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में सक्षम है टीम इंडिया: सौरभ गांगुली

ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने में सक्षम है टीम इंडिया: सौरभ गांगुली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d