BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Eletion: अजय कुमार थे उम्मीदवार, अमित कुमार के लिए वोट मांगते रहे तेजस्वी

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
Bihar Eletion: अजय कुमार थे उम्मीदवार, अमित कुमार के लिए वोट मांगते रहे तेजस्वी
Share on FacebookShare on Twitter

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में अब दूसरे चरण के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. शुक्रवार को तेजस्वी ने समस्तीपुर के विभूतिपुर में चुनावी सभा की, तीन नवंबर को कुल 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव अपने ही उम्मीदवार का गलत नाम ले बैठे, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें सही नाम बताया.

दरअसल, समस्तीपुर के विभूतिपुर में जब तेजस्वी यादव गठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार के लिए वोट मांगने पहुंचे. तब तेजस्वी यादव ने मंच से बार-बार कहा कि आप अपना एक-एक वोट अमित कुमार के लिए दें.

तेजस्वी यादव के इतना कहते ही भीड़ में से आवाज आई और सही नाम अजय कुमार बताया गया. जिसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार के लिए वोट मांगा. बता दें कि विभूतिपुर से महागठबंधन के लिए CPI (M) के उम्मीदवार अजय कुमार मैदान में हैं.

यहां अपनी रैली में तेजस्वी यादव के निशाने पर फिर एक बार नीतीश सरकार ही रही. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार अगर सत्ता में आई तो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई के मुद्दों को लेकर लोग काम करेंगे. आज बिहार में चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. 

राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने 15 वर्षों में लोगों को नौकरी देने पर ध्यान नहीं दिया है. हमारी सरकार आएगी तो सबसे पहले पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई पर ही काम करेगी.

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में अकेले दम पर मोर्चा संभाले हुए हैं और हर रोज एक दर्जन से अधिक सभाएं कर हे हैं. शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव की कुल 15 रैलियां हैं. शुक्रवार को तेजस्वी यादव समस्तीपुर, बेगूसराय, चंपारण जैसे इलाकों में सभाएं करेंगे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साई बैडमिंटन खिलाड़ियों की क्वारंटीन अवधि का खर्च वहन करेगा

Next Post

छात्राओं ने अपनी कलम से रचनात्मक अभिव्यक्ति को लाया सामने

Next Post
रांची वीमेंस कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्राओं ने अपनी कलम से रचनात्मक अभिव्यक्ति को लाया सामने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d