BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Exit Polls: एक्शन में कांग्रेस, सोनिया ने महासचिव को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

by bnnbharat.com
November 8, 2020
in समाचार
‘नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी’: सोनिया गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं. मंगलवार 10 नवंबर को मतगणना होगी. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. नतीजों से कांग्रेस नेतृत्व काफी उत्साहित लग रहा है. यही कारण है कि पार्टी आगे की तैयारी को लेकर मंथन में जुट गई है. इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं. मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है. वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां आगे की रणनीति बनाने में जुट गई हैं. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. दोनों रविवार को पटना पहुंचेंगे. दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे.

बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है. टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की आशंका जताई है. रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना बताई है. एग्जिट पोल के अनुसार राज्य से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई होती हुई दिख रही है. 

https://bnnbharat.com/increase-in-direct-tax-collection-after/
https://bnnbharat.com/tribal-sarna-code-proposals-can-be-placed/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोटबंदी के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह में हुई बढ़ोत्तरी, ITR भरने वालों की बढ़ी संख्या: वित्त मंत्री

Next Post

‘Exit Polls’ पर जीतन राम मांझी ने उठाया सवाल, कहा- पोल खुद संदेहास्पद स्थिति में हैं

Next Post
जीतनराम मांझी ने की रामविलास पासवान के निधन पर जांच की मांग

'Exit Polls' पर जीतन राम मांझी ने उठाया सवाल, कहा- पोल खुद संदेहास्पद स्थिति में हैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d