BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार: 12 जिलों में जारी है बाढ़ का कहर, 21 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
बिहार: 12 जिलों में जारी है बाढ़ का कहर, 21 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में बाढ़ लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है. बिहार के 12 जिलों की करीब 29.62 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है. वहीं प्रशासन ने अभी तक करीब 2.62 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा दिया है. राज्य के अलग-अलग जिलों में बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है.

12 जिलों में बाढ़ से बुरा हाल

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 12 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण और समस्तीपुर जिले के 101 प्रखंडों के 837 पंचायतों के 29 लाख 62 हजार 653 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों से सुरक्षित निकाले गए दो लाख 62 हजार 837 लोगों में से 22,997 लोग 26 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.

विस्थापित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की व्यवस्था

बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 808 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां अब तक चार लाख 19 हजार 433 लोगों ने भोजन किया है. दरभंगा जिले में सबसे अधिक 14 प्रखंडों के 162 पंचायतों के 11 लाख 74 हजार 320 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात हैं.

जिले में ये नदियां हैं बाढ़ का कारण

इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोसी, गंगा और करेह नदियों का जलस्तर बढना है.

बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध अभी तक सुरक्षित

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढी में, खिरोई दरभंगा में और महानंदा नदी किशनगंज एवं पूर्णिया में मंगलवार को खतरे के निशान से उपर बह रही थी. जल संसाधन विभाग के अनुसार सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध अभी तक सुरक्षित हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए ये निर्देश

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ बाढ़ की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार सामुदायिक रसोई और राहत शिविरों की संख्या बढ़ायी जाय और वहां दो गज की दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेवानिवृत्त कर्मियों से अपील, किसी को न दें बैंक खाते से संबंधित जानकारी

Next Post

बलराम की हत्या पर सपा जिलाध्यक्ष ने जताया दुख

Next Post
बलराम की हत्या पर सपा जिलाध्यक्ष ने जताया दुख

बलराम की हत्या पर सपा जिलाध्यक्ष ने जताया दुख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d