पटना: पद्म भूषण से सम्मानित और फेमस लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने खुद अपने अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं.
वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें. लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे ही दी.
शारदा ने कहा कि उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत आवश्यकता है. जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी.

