बिहार : इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है. नीतीश सरकार के मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. इस खबर से नीतीश सरकार के कई मंत्री शक के घेरे में आ गए है. नीतीश सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी को कोरोना हो गया है. मंत्री और उनकी पत्नी को कोरोना होने की पुष्टि कटिहार जिलाधिकारी ने की है.
कटिहार जिलाधिकारी की पुष्टि के बाद नीतीश कैबिनेट में हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले मंत्री विनोद सिंह कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे. जिसमें नीतीश मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था. ऐसे में मंत्री विनोद सिंह के मौजूदगी ने सभी मंत्रियों को शक के घेरे में ला खड़ा कर दिया है.उन्हें इलाज के लिए कटिहार के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

