BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार को बदलना है इसलिए मैं बिहार को स्वच्छ राजनीति देने आई हूं: पुष्पम प्रिया चौधरी

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
बिहार को बदलना है इसलिए मैं बिहार को स्वच्छ राजनीति देने आई हूं: पुष्पम प्रिया चौधरी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही कई पार्टी के अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र की मजबूत स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.

इसी बीच आज रविवार को प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने जमालपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. वही इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बड़ी आशिकपुर स्थित चौधरी भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

वहीं इस कार्यक्रम में प्लूरल्स प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मेरी जिद है बिहार बदलने की और मैं इसे बदलकर रहूंगी. जब तक बिहारियों की जिंदगी नहीं बदलेगी तब तक बिहार नहीं बदलेगा. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मैं नहीं चाहती कि लोग बेरोजगार रहे क्योंकि मेरी पहली प्राथमिकता रोजगार और रोजगार है जिससे बिहारियों की स्थिति सुधरे.

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने का सबसे मुख्य कार्य टूरिज्म को बढ़ावा देने से होता है जिससे कि लोगों को रोजगार मिल सके. मुंगेर क्षेत्र में बहुत सारे टूरिज्म स्थल है लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण उसे विकसित नहीं किया जा रहा है. और कहा कि बाढ़ को नियंत्रित करना और उससे सिंचाई की सुविधा लेना मंगल ग्रह में जाने जितना मुश्किल कार्य नहीं है.

परंतु सरकारों की ना कामयाबी ने उसे राज्य के दुर्भाग्य से जोड़ दिया है. इसलिए बिहार के लोगों को हर साल बाढ़ की मार झेलनी पड़ती है.क्योंकि सरकारों के पास ना तो बाढ़ नियंत्रण की नीति है ना ही उसके प्रति नियत साफ है.साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मुझे जाति धर्म से कुछ लेना देना नहीं है, क्योंकि हर जाति धर्म के लोगों की हालत बुरे ही हैं सरकारों ने इन सभी से जाति धर्म के नाम पर वोट लेकर ठगा है, मैं चाहती हूं की हर जाति धर्म के लोग आगे बड़े और हर जगह एक ही स्थिति हो ना कोई गरीब हो ना कोई बेरोजगार हो सब को रोजगार मिले.

उन्होंने कहा कि बिहार बदलने और बिहार को स्वच्छ राजनीति देने का यही एक मौका है. वही इस मौके पर जमालपुर प्रखंड प्रभारी शैलेश कुमार , मुंगेर प्रखंड प्रभारी शहवाज हुसैन साथी कार्यकर्ता अंकित कुमार , ई.गौरव कुमार ,अंकित कुमार ,सोनू सागर, देवआर्यन, अमरदीप कुमार, कुणाल कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज नारायण, आकाश गुप्ता,चंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में तेजी जारी

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 445 अंकों की बढ़त

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 445 अंकों की बढ़त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d