PATNA:- बिहार में कोरोना महामारी का कहर बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कोरोना से बिहार में एक आईएएस अफसर की मौत हो गई है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की कोरोना से मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति पाकर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनने वाले विजय रंजन की कोरोना से मौत हो गई है. आईएएस विजय रंजन काफी लंबे समय से बीमार थे. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रंजन का इलाज कई दिनों से पटना के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद इन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वे कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए.

