BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JDU नेता की थाने में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in Uncategorized
JDU नेता की थाने में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Bihar: JDU leader killed in police station, villagers did commotion, 2 policemen suspended

Share on FacebookShare on Twitter

बिहारशरीफ :  बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा थाने में गुरुवार रात जनता दल (युनाइटेड) के महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. इस बीच, नगरनौसा थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

Also Read This:- दुबई : पर्यटकों को 30 दिन का मुफ्त अल्कोहल लाइसेंस देने की पेशकश

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सैदपुर गांव निवासी और जद (यू) नेता गणेश रविदास को गुरुवार को एक लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था. रात शौच के बहाने हाजत के पास बने शौचालय में जाकर उन्होंने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

शुक्रवार सुबह जब इसकी खबर गांव पहुंची तब लोग आक्रोशित हो गए और पटना-बिहारशरीफ मार्ग को जाम कर लोगों ने हंगामा किया. इस दौरान पुलिस बल और ग्रामीणों में झड़प हो गई, जिसके कारण पत्थरबाजी भी हुई और पुलिस ने लोगों पर लाठि चार्ज किया.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गणेश को थाने में टॉर्चर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

नालंदा के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से नगरनौसा थाना प्रभारी कमलेश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक बलिन्द्र राय को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

Next Post

जेपी नड्डा आज आयेंगे रांची, जानेंगे संगठन का हाल

Next Post

जेपी नड्डा आज आयेंगे रांची, जानेंगे संगठन का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d