BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्च ऑपरेशन में जुटी बिहार-झारखंड की पुलिस

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
सर्च ऑपरेशन में जुटी बिहार-झारखंड की पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः भाकपा माओवादी नक्सलियों की 24 व 25 मार्च को बिहार व झारखंड के इलाके में बंदी की घोषणा के मद्देनजर जिला पुलिस समेत सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी एवं एसटीएफ पूरी तरह सतर्क है। नक्सलियों से निपटने की पूरी तैयारी की है। बिहार व झारखंड की पुलिस ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी सुधीर कुमार पोरिका के साथ झारखंड के पलामू जिला के डीसी एवं एसपी की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई।
मालूम हो कि गया के छकरबंधा जंगल में मुठभेड़ के दौरान चार नक्सालियों के मारे जाने के विरोध में नक्स ली संगठन ने बंद का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह मुठभेड़ नहीं हत्याो थी। इसको लेकर उनलोगों ने दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है। इसको देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस चौकस है। वीसी में नक्सली बंदी से निपटने के अलावा बिहार में पलामू से शराब की बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी रोकने पर संयुक्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। झारखंड से आ रही शराब की खेप पर रोक लगाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि दोनों जिलों का प्रशासन, उत्पाद विभाग व पुलिस विभाग शराब व नक्सल के खिलाफ समन्वय बनाकर छापेमारी अभियान चलाएंगे। नक्सली बंदी व शराब को पकडऩे के लिए झारखंड बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच करने का निर्णय लिया गया। दोनों राज्यों की सीमा क्षेत्र के जंगल और पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे
डीएम ने बताया कि शराब के खिलाफ दोनों जिलों की प्रशासन एवं पुलिस पलामू की तरफ से औरंगाबाद में शराब लेकर प्रवेश करने वाले धंधेबाजों के खिलाफ नियमित छापामारी अभियान चलाएगी। एसपी ने बताया कि नक्सली बंदी को लेकर जिले में हाइअलर्ट जारी किया गया है। सभी थाना एवं सीआरपीएफ, एसएसबी एवं एसटीएफ कैंप को अलर्ट किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ, एसएसबी एवं एसटीएफ संयुक्त छापामारी अभियान चला रही है। नक्सलियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। एसपी ने बताया कि होली का पर्व को लेकर झारखंड की तरफ से आ रही शराब के खिलाफ दोनों राज्यों की सीमा पर सघन वाहन जांच करने का निर्णय लिया गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

24 दिन बाद आज मिली थोड़ी राहत, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

Next Post

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको खरीद सकती है मुकेश अंबानी की कंपनी में 20% हिस्सेदारी

Next Post
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको खरीद सकती है मुकेश अंबानी की कंपनी में 20% हिस्सेदारी

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको खरीद सकती है मुकेश अंबानी की कंपनी में 20% हिस्सेदारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d