BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार: NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, कहा- हम बिना शर्त जेडीयू के साथ कर रहे गठबंधन

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
बिहार: NDA में शामिल हुए जीतन राम मांझी, कहा- हम बिना शर्त जेडीयू के साथ कर रहे गठबंधन
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने NDA से जुड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने बुधवार को इसका औपचारिक ऐलान कर दिया. जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ गठबंधन किया है और NDA का हिस्सा बन गए हैं. जीतन राम मांझी ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम लालू प्रसाद के गलत चक्कर में पड़ गए. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में भाई-भतीजावाद है.

महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि हम बिना शर्त जेडीयू के साथ गठबंधन कर रहे हैं. अभी सीटों को लेकर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है. इसे बाद में बैठकर सुलझा लेंगे. बिहार के पूर्व सीएम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे.

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि जहां से सम्मान मिला है, इसलिए हमने उन्हीं के साथ जाने का फैसला लिया है. हम जेडीयू के नजदीक हैं और उनका पार्टनर बनकर रहने का निर्णय लिया है. बता दें कि आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में लगातार उपेक्षा से नाराज जीतन राम मांझी ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी की कार्यसमिति की बैठक करके अलग होने का फैसला कर लिया था.

जीतन राम मांझी ने  27 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद उनके एनडीए के सहयोगी के तौर पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे. जेडीयू के साथ गठबंधन के बाद जीतनराम मांझी की घर वापसी हुई है, क्योंकि वह जेडीयू में ही रहे हैं और फिर अपनी पार्टी बनाकर एनडीए के साथ मिलकर पिछला चुनाव लड़े थे.

2014 लोकसभा चुनाव में बुरी तरीके से हारने के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था. हालांकि, करीब 9 महीने के बाद वह मांझी को हटाकर खुद सीएम बन गए थे. इसके बाद मांझी ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी.

2015 का विधानसभा चुनाव मांझी ने एनडीए के साथ लड़ा था, लेकिन महज एक सीट ही जीत सके थे. इसके बाद उन्होंने महागठबंधन से हाथ मिला लिया था. 2019 का लोकसभा चुनाव मांझी ने महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले प्रदुम महतो और तीन नाबालिक गिरफ्तार

Next Post

13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए

Next Post
कोरोना का कहर जारी: हजारीबाग DRDA डायरेक्टर समेत 10 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d