लखीसराय: लखीसराय बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय भाजपा कार्यालय में लखीसराय के लोगों से जुम के माध्यम से जनसंवाद किया.
श्रम संसाधन मंत्री ने कहा इस बार का चुनाव विकास बाद और विनाशबाद पर लड़ा जाएगा. कोरोना महामारी को लेकर उन्होंने कोरोना से बचाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया. साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा में मौत होने पर प्रशासनिक अधिकारी को मृतकों के परिवार को जन पारिवारिक लाभ योजना की राशि जल्द उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है.
साथ ही सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना को 10 दिनों में पूरा करने का भी आदेश दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थानीय जांच की भी बात कही.

