लखीसराय: लखीसराय प्रखंड के बलगुदर गांव में एनएच 80 से डोमन सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया.
मुख्य सड़क से ग्रामीण सड़क को जोड़ने से ग्रामीणों में राहत की खबर है. जबकि यह सड़क काफी समय से खराब पड़ी थी. अब जाकर यह सड़क बन पाएगी. भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास के तमाम योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सरकार कटिबद्ध है.
हम बहुत जल्द जिले में सभी योजनाओं को पूरा करेंगे. इस मौके पर उपस्थित लोगों में जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर देव आनंद साहू , मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा , घनश्याम मंडल , जिला महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

