बिहार: खगड़िया में बिहार पुलिस के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है. बिहार पुलिस के इस जवान ने पुलिस लाइन स्थित अपने घर में सरकारी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम बिरजू तांती है जो एडीजे वन का अंगरक्षक था. जवान ने आत्महत्या की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है.
फिलहाल पुलिस इस मामले की जानकारी मिलते ही घटना की जांच में लग गई है.

