BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने मांगा महिला कांस्टेबल, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने मांगा महिला कांस्टेबल, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने वो सबूत जुटा लिये हैं जो मुंबई पुलिस डेढ़ महीने में भी पता नहीं कर पायी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना से मुंबई गयी बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्ल फ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत जुटा लिये हैं. सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस की टीम ने रिया की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से महिला कांस्टेबल मांगा है.

तीन दिनों में पटना पुलिस ने जुटाये सबूत

दरअसल शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद ही बिहार पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो गयी थी. बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई में सुशांत के बैंक खातों और क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लेनदेन से रिया चक्रवर्ती के कारनामों का पता लगा लिया है. सुशांत के बैंक खाते से हुई लेन देने से साफ हो गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के खाते से बड़ी रकम की हेराफेरी की है. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के सिर्फ एक खाते से 15 करोड रूपये निकाले थे. बिहार पुलिस को इसकी सारी डिटेल मिल गयी है. सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया और उसके सगे-संबंधियों को किस तरह से पैसे ट्रांसफर किये गये.

गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से मदद मांगी

सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस ने पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा है. पटना पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से सहयोगा मांगा है. हालांकि मुंबई पुलिस ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है. पटना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम मुंबई पुलिस से लगातार संपर्क में है.

रिया की गिरफ्तारी में कानूनी पेंच

हालांकि पटना पुलिस द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी में कई कानूनी पेंच भी है. दरअसल इस मामले की जांच मुंबई पुलिस पहले से कर रही है. घटना का स्थल भी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में है. एक ही मामले की जांच दो राज्यों की पुलिस नहीं कर सकती है. महाराष्ट्र के पूर्वी डीजीपी पी एस पसरीचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना मुंबई में हुई है लिहाजा बिहार पुलिस को हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है. अगर बिहार पुलिस के पास कोई तथ्य है या मृ’तक के परिजनों ने कोई बयान दिया है तो उसे मुंबई पुलिस को ही सौंपना होगा. जो मामले की पहले से जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत सिंह मामला: उद्धव ठाकरे से चिराग पासवान ने की CBI जांच की मांग

Next Post

सीएम अशोक गहलोत के भाई को ईडी ने भेजा समन

Next Post
सीएम अशोक गहलोत के भाई को ईडी ने भेजा समन

सीएम अशोक गहलोत के भाई को ईडी ने भेजा समन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d