पटना सिटी : पटना साहिब राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. इसके तहत चारपहिया वाहन को पश्चिम दरवाजा अशोक राज पथ से अनुमंडल कार्यालय पटना सिटी तक ” रस्सा के सहारे खींचकर” विरोध प्रदर्शित किया गया. प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि 70 वर्षों के इतिहास में पहली बार डीजल का मूल्य पेट्रोल के बराबर हो गया है. लगातार यह मूल्य वृद्धि अव्यावहारिक है. नेताओं ने कहा कि चुनाव में 30-35 रूपये पेट्रॉल मुहैया कराने का वादा करने वाले नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है.
एक तरफ ” करोना वायरस के कारण लॉक डाउन से बर्बाद हुए गरिब परिवार अभी उबर भी नहीं पाएं है. दूसरी तरफ मूल्य वृद्धि के कारण परिवहन एवं खाद्वय सामाग्रियों के मुल्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व राजद प्रत्याशी सह प्रदेश राजद महासचिव संतोष मेहता एवं पूर्व पार्षद सह प्रदेश राजद महासचिव बलराम चौधरी संयुक्त रूप से कर रहे थे. प्रदर्शन में प्रदेश राजद महा सचिव, मो. जावेद, प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव रजनीश कुमार राय, प्रदेश व्यवसायीक प्रकोष्ट के महासचिव मुन्ना जयसवाल, प्रदेश युवा राजद महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा, बब्लू जयसवाल, मो. वसीउद्वीन अहमद, पंकज रजक, मो. एजाजउद्दीन” शानू “, भूषण माली, सुबोध कुमार, दीना ठाकुर, अमन कुमार, गौरव जयसवाल सकिय रूप से शामिल थे.

