BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in Uncategorized
बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

बिहार राज्यसभा चुनाव: RJD का कांग्रेस को झटका, दोनों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार से अपने दो राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह बिहार से राजद उम्मीदवार होंगे. वहीं इस घोषणा से कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि राजद ने उसे अपने कोटे की एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था. हालांकि अब वह इससे मुकर गई है.

जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राजद ने अमरेंद्र को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है. उनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं. वह राजद से नहीं जुड़े हैं और दिल्ली के कारोबारी हैं. वह पटना के दुल्हिन बाजार इलाके के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार उनका रियल एस्टेट और केमिकल सेक्टर में बड़ा कारोबार है. बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद के बेहद करीबी माने जाते हैं.

प्रेमचंद गुप्ता राजद के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे. उन्हें लालू यादव के परिवार का करीबी माना जाता है. वह मनमोहन सिंह की सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान मंत्री रह चुके हैं. वह कांग्रेस के सहयोग से एक बार बिहार और एक बार झारंखड से राजद के राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं.

कांग्रेस ने राजद को लोकसभा चुनाव के दौरान किया वादा याद दिलाया है. महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजद ने अपने कोटे की एक राज्यसभा सीट कांग्रेस को देने का वादा किया था. हालांकि अब उसने दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर उसे झटका दिया है. पिछले दिनों बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उन्हें राज्यसभा की एक सीट देने के वादे को याद दिलाया था. जिसपर जगदानंद सिंह का कहना है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है. जो पत्र है वह सोशल मीडिया पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: WHO ने भारत में किया विश्वव्यापी महामारी घोषित

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 1 मिनट में डूबे 6 लाख करोड़ रुपए

Next Post
शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 1 मिनट में डूबे 6 लाख करोड़ रुपए

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 1 मिनट में डूबे 6 लाख करोड़ रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d