BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार राज्यसभा चुनाव: श्याम रजक पर दाव लगा सकता है राजद

by bnnbharat.com
December 1, 2020
in समाचार
बिहार राज्यसभा चुनाव: श्याम रजक पर दाव लगा सकता है राजद
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राज्य सभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है. राष्ट्रीय जनता दल ने लोक जनशक्ति पार्टी नेता चिराग पासवान की मां और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार के तौर पर समर्थन देने का फैसला किया था, मगर चिराग पासवान की ओर से कोई साकारात्मक जवाब नहीं मिला. अब राजद भी अपनी ओर से राज्यसभा में उम्मीदवार देने का मन बना रहा है.

बिहार में 14 दिसंबर को राज्यसभा चुनाव होने हैं. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल रीना पासवान को समर्थन देने के लिए इसलिए तैयार था, क्योंकि वह एक दलित चेहरा भी थी. मगर अब पार्टी एक और दलित चेहरा श्याम रजक पर अपना दाव लगाने की सोच रहा है. सूत्रों के मुताबिक एनडीए उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी के सामने राष्ट्रीय जनता दल श्याम रजक को अपना उम्मीदवार बना सकती है.

श्याम रजक पहले जनता दल यूनाइटेड में थे और नीतीश कुमार और कैबिनेट में मंत्री भी थे मगर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए मगर किसी कारणवश उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला. श्याम रजक अपनी परंपरागत सीट फुलवारी शरीफ से टिकट चाहते थे, मगर किसी कारण से उन्हें टिकट नहीं मिला.

अब माना जा रहा है कि श्याम रजक के साथ हुई इस ज्यादती की भरपाई करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल उन्हें राज्यसभा भेज सकता है. महागठबंधन के रुख से एक बात तो स्पष्ट है कि वह नीतीश कुमार सरकार के लिए लगातार मुश्किलें खड़ा करना चाहता है.

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन ने विधानसभा स्पीकर पद के चुनाव के लिए भी अपना उम्मीदवार खड़ा करके मुकाबला दिलचस्प बना दिया था, हालांकि, अभी स्पीकर के लिए एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा को जीत मिली.

अब राज्यसभा चुनाव में भी महागठबंधन एनडीए उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी को बिना लड़ाई के जीतने नहीं देना चाहता है और इसीलिए श्याम रजक हो मैदान में उतारने की तैयारी हो रही है.

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल अपने पार्टी के दो वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और जगदानंद सिंह के नाम पर भी विचार कर रहा है. अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं मगर इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.

माना जा रहा है कि मुसलमानों को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए आरजेडी अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी राज्यसभा में भेजने को लेकर विचार कर रही है. दूसरी तरफ जगदानंद सिंह पति के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राजपूत समाज से आते हैं. उनके नाम पर विचार करके भी राष्ट्रीय जनता दल संबंधों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाकपा-माओवादी के 5 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

Next Post

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम का बिजली खरीद में 9060 करोड़ का कर्ज

Next Post
ऐसा है बिजली वितरण निगम का प्रस्तावः बिजली खरीद के लिए चाहिए 5573.01 करोड़, घरेलू बिजली में 1.25 रुपए प्रति यूनिट वृद्धि का है प्रस्ताव

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम का बिजली खरीद में 9060 करोड़ का कर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d