BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar SHSB Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
Bihar SHSB Recruitment 2021: लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर निकलीं भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHSB) ने मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर भर्तियां प्रकाशित की हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन भर्तियों का नोटिफिकेशन विभाग ने जारी कर दिया है. जिन लोगों के पास संबंधित क्षेत्र का डिग्री या डिप्लोमा है, उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बढ़िया मौका है. इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा पास करने वाले छात्रों का मेरिट के आधार पर इन पदों के लिए चयन किया जाएगा.

इन 222 पदों के लिए 8 फरवरी 2021 से आवेदन शुरू हो जाएंगे. अभ्यर्थी अपने शैक्षिक दस्तावेजों और अन्य दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2021 है. फिलहाल इस भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

लैब टेक्नीशियन के 222 पदों पर भर्तियां प्रकाशित की गई हैं. इनके लिए केवल वही लोग आवेदन कर पाएंगे, जिनके पास मेडिकल लैब असिस्टेंट का डिग्री या डिप्लोमा है. वहीं कैंडिडेट्स के पास इंटरमीडिएट में बायोलॉजी होना अनिवार्य है. इन पदों के लिए अधिकतम 37 साल तक के पुरुष आवेदन कर सकते हैं. वहीं महिलाओं के लिए उम्र सीमा 40 वर्ष गई है. उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को इन पदों पर आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है. सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये होगा. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.130.11:8092/advertisement.aspx पर जा सकते हैं. यहां आपको भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी मिल जाएगी. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें. वेबसाइट पर विभाग द्वारा प्रकाशित की गई अन्य भर्तियों की जानकारी भी मिल जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन: जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, घर नहीं लौटेंगे

Next Post

राजेश शुक्ल से मिले धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, किया अभिनन्दन

Next Post
राजेश शुक्ल से मिले धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, किया अभिनन्दन

राजेश शुक्ल से मिले धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, किया अभिनन्दन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d