BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलर्ट: तीन नदियां लाल निशान पार

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
अलर्ट: तीन नदियां लाल निशान पार
Share on FacebookShare on Twitter

जलग्रहण क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान हुई भारी वर्षा से राज्य की तीन नदियां बागमती, लालबकेया और कमला बलान लाल रेखा को पार गईं। इस अवधि में इन नदियों के जलस्तर में डेढ़ से दो मीटर तक की वृद्धि हुई है। दो अन्य नदियां महानंदा और भुतही बलान भी खतरे के निशान को छूने का बेताब हैं। नदियों में अचानक उफान से मुजफ्फरपुर के कटरा के पास बागमती पर बना पीपा पुल और डायवर्सन बह गया। बेनीपुर में दक्षिणी उपधारा के पास काफर बांध 70 फीट तक कट गया। उधर, गंडक की तेज धारा ने गोपालगंज के बरौली में कटाव शुरू कर दिया है। नेपाल में वर्षा होने के बाद भी कोसी नदी का डिस्चार्ज अभी तक सीमा में है।

इन नदियों में अचानक उफान से उत्तर बिहार और पूर्व बिहार के साथ कोसी इलाके में भी बाढ़ की आशंका गंभीर हो गई है। खास बात यह है कि पटना में पुनपुन को छोड़ राज्य में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने तटबंधों के बचाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि कुछ जगहों पर नदियों की तेज धार के कारण इंजीनियर विवश दिख रहे हैं। बावजूद सभी इंजीनियरों को 24 घंटे सचेत रहने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार बागमती नदी के क्षेत्र में खतरा और गंभीर ता है। बागमती के साथ अधवरा समूह की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में अगले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा की चेतावनी है। इसके जलग्रहण क्षेत्र नेपाल के जनकपुर में शुक्रवार को 204 मिलीमीटर तक वर्षा होने का अनुमान है। कमला नदी के जलग्रहण क्षेत्र सिराहा में 128 और बूढ़ी गंडक के क्षेत्र सिमरा में 129  मिलीमीटर तक वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

बागमती सीतामढ़ी के ढेंग में खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यह नदी सोनखान में लाल निशान से 82 और डुबाधार में 44 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लालबकेया पूर्वी चम्पारण के गौवाबारी में लाल निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है, तो कमला बलान झंझारपुर रेल पुल के पास लाल निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर है। महानंदा पूर्णिया के धनगरहाघाट में लाल निशान से मात्र नौ मिमी नीचे बह रही है। शुक्रवार को इसके जलग्रहण क्षेत्र नेपाल के विराट नगर में 55 मिमी वर्षा होने की आशंका है। ऐसे में इस नदी के भी लाल निशान के पार हो जाने की आशंका बढ़ने लगी है। भूतही बलान मधबनी के बायें तटबंध के पास इकमा में लाल निशान से मात्र 13 मिमी नीचे बह रही है। नेपाल में भारी वर्षा के बावजूद वीरपुर बराज के पास कोसी नदी का डिस्चार्ज एक लाख 26 हजार घनसेक पहुंचा है। बराह क्षेत्र में इसका डिस्चार्ज एक लाख 28 हजार घनसेक है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुनील गावस्कर ने कहा… तीन टॉप बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद धोनी को ‘ऊपर’ खेलने आना चाहिए था

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d