BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विस चुनाव 2020: सीट बंटवारे का ऐलान, महागठबंधन में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

by bnnbharat.com
October 4, 2020
in समाचार
विफलता छिपाने के लिए जान से ना खेले सरकार: तेजस्वी यादव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिये विपक्षी महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के ऐलान के साथ ही दरार पड़ गई और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने दल की सीटों की संख्या घोषित नहीं किये जाने को लेकर महागठबंधन छोड़ने की घोषणा कर दी.

मुकेश सहनी ने राजद पर अति पिछड़ों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने उन्हें धोखा दिया और इस वर्ग के लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे. विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने 25 सीटों की मांग करते हुए संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया और मंच को छोड़ कर बाहर आ गए.

दरअसल, शनिवार की शाम पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में ऐलान हुआ. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि कांग्रेस 70 सीटों पर, राजद 144 सीटों पर और वाम पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राजद के कोटे की सीटों में से विकासशील इंसान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीटें दी जाएंगी. संवाददाता सम्मेलन में अपनी पार्टी के लिए सीटों का ऐलान नहीं होने से मुकेश सहनी नाराज हो गए. वहीं, वीआईपी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सहनी कल संवाददाताओं को संबोधित करेंगे.

बाद में वीआईपी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी अन्य विकल्पों जैसे पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी प्रमुख तथा चंद्रशेखर रावण की भीमा आर्मी के मोर्चे में शामिल होने पर विचार कर रही है.

साथ ही यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि महागठबंधन से नाता तोड़कर बसपा से हाथ मिलने वाली उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) पप्पू यादव के मोर्चे में शामिल हो सकती है.

बिहार में तीन चरणों चुनाव होगा. पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिये तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: रांची समेत कई जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

Next Post

3 दिन तक ट्रैक्टर रैली में किसानों के बीच घूमेंगे राहुल गांधी

Next Post
राहुल गांधी ने कहा, महिला सैन्य अधिकारियों पर सरकार की दलील हर महिला का अपमान

3 दिन तक ट्रैक्टर रैली में किसानों के बीच घूमेंगे राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d