BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार युवा कांग्रेस ने कसी कमर

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार युवा कांग्रेस ने कसी कमर
Share on FacebookShare on Twitter

 

बिहार: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित यादव, राजेश सन्नी सहित सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं अन्य लगभग 400 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

वर्चुअल बैठक में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि कोरोना की महामारी ने युवाओं की कमर तोड़ रखी है.

लॉकडाउन के कारण लगभग 12 करोड़ लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है. इसलिए आगामी 9 अगस्त,  युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के साथी राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के हक की अंतिम लड़ाई की शुरुआत करेंगे. इसमें युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए देश से लेकर राज्य की हर विधानसभाओं में सरकार की युवा विरोधी नीतियों पर जमकर घेरा जाएगा.

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण होने वाली है.

इसमें युवा कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी होगी एवं उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा. इसके साथ ही साथ उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान पर और गति प्रदान करने पर जोर दिया.

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं कहा कि राहुल गांधी जी की नेतृत्व में बिहार युवा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर नया बिहार रचने और गढ़ने की लड़ाई लड़ेगा. आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस के साथी फ्रंट से लीड करते नजर आएंगे.

इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी अमित यादव और राजेश सिन्हा सन्नी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम उपाध्यक्ष एवं कुमार रोहित, मंजीत आनन्द साहू और पूजा यादव ने भी अपने विचार रखे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत आत्महत्या मामला: ED ने दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को भेजा समन

Next Post

प्रशासन हुआ सख्त, दोपहर 2 बजे के बाद नहीं खुलेगी दुकानें

Next Post
प्रशासन हुआ सख्त, दोपहर 2 बजे के बाद नहीं खुलेगी दुकानें

प्रशासन हुआ सख्त, दोपहर 2 बजे के बाद नहीं खुलेगी दुकानें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d