BNN BHARAT DESK: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 7000 पर कर चुका हैं. भारत में 24 घंटे के अंदर 1000 से ज्यादा नए संक्रमण के आंकड़े आये है. इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. जिसमें पीएम मोदी अनोखा मास्क पहने नजर आए. मोदी के इस मास्क की चर्चा जोरो पर है.
दरअसल वो कोई क्लिनिकल मास्क नहीं था बल्कि वो बिहारी गमछा था.पीएम मोदी ने इस बैठक में गमछे को मास्क बनाकर पहना हुआ था और मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे थे.
पीएम मोदी का ये कदम उस संदेश के तौर पर लिया जा रहा है, जिसमें बार-बार ये कहा जा रहा है कि अगर किसी के पास क्लिनिकल मास्क या दूसरा कोई मास्क उपलब्ध न हो तो वे घर पर बना मास्क या किसी साफ कपड़े को ही मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने काशी के नेताओं से बातचीत करते हुए यूपी की पहचान के तौर पर गमछे के इस्तेमाल पर जोर दिया. पीएम मोदी का कहना है कि ग्रामीणों के लिए गमछा या अंगोछा कोई नई चीज नहीं है. वे इसका इस्तेमाल हमेशा से करते आए हैं. ऐसे में उन्हें मास्क के बजाए गमछा, अंगपोछा या अंगोछा का इस्तेमाल करने को कहें.

