BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार छीनने वाली भाजपा जदयू सरकार को बिहारी युवा सिखाएंगे सबक- गुंजन पटेल

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
रोजगार छीनने वाली भाजपा जदयू सरकार को बिहारी युवा सिखाएंगे सबक- गुंजन पटेल
Share on FacebookShare on Twitter

भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पर बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल ने किया करारा हमला

युवा संवाद को बताया ढकोसला

बिहार: सोमवार को भाजपा द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने ढकोसला बताया. गुंजन पटेल ने कहा कि युवाओं का रोजगार छीनने के बाद मोदी नीतीश सरकार चुनाव आते ही फिर से जुमलेबाजी में लगी हुई है. इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अपनी नफरती भाषण और महिलाओं पर ओच्छी टिप्पणी करने के लिए कुख्यात तेजस्वी सूर्या को बिहार भेजा गया है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि लंबी-लंबी फेंकने के पहले तेजस्वी सूर्या यह बतायें कि केंद्र और राज्य में भाजपा एनडीए की सरकार ने कितनों को रोजगार दिया है? रोजगार के लिए सड़कों पर उतरने वाले हर युवाओं को लाठी से क्यों पीटा गया? आज जब वे खुद ये बतोलेबाजी कर रहे थे और खुद को युवाओं का मसीहा घोषित कर रहे थे, ठीक उसी समय पटना में नीतीश-मोदी सरकार की पुलिस सड़कों पर छात्रों पर डंडे बरसा रही रही.

गुंजन पटेल ने आगे कहा कि इवेंट मैनेजमेंट कर धर्म के नाम पर अब बिहार के युवाओं को गुमराह करने का यह कुत्सित प्रयास अब सफल नहीं होगा. बिहार का युवा जाग चुका है और युवा विरोधी ताकतों को परास्त करने के लिए कमर भी कस चुका है. युवाओं को उचित सम्मान और अधिकार अब सिर्फ और सिर्फ महागठबंधन की सरकार में ही मिलेगा. हमारी सरकार आते ही हम रिक्त पड़े सभी सरकारी पदों को भर कर दिखलायेंगे. यह हमारा महज वादा नहीं बल्कि संकल्प है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिमी सिंहभूम का कोरोना रिकवरी रेट 88.9 प्रतिशत: सिविल सर्जन

Next Post

छठी जेपीएससी परीक्षा के सभी मामलों को एक साथ सूचीबद्ध कर होगी सुनवाई

Next Post
जेपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम से मुलाकात की

छठी जेपीएससी परीक्षा के सभी मामलों को एक साथ सूचीबद्ध कर होगी सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d