बिहार: बड़ी खबर आ रही है बिहार से, जहां कोरोना की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वह है बिहार के गृह सचिव आमिर सुबहानी का. बताया जा रहा है कि आमिर ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है.
इसके पहले आज ही बिहार बीजेपी ऑफिस के 75 नेताओं को पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम खुद बीजेपी ऑफिस पहुंची थी और कुल 100 नेताओं का सैम्पल लिया गया था, जिनमें से 75 नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

