रांची: लोहरदगा जिले के कुड़ू के टाटी पतराटोली के नजदीक अज्ञात टर्बो वाहन की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान टाटी निवासी नवल किशोर के रूप में की गयी है. वे जल आपूर्ति विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मी के रूप में कार्यरत थे. हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

