पंकज सिन्हा,
लातेहार: लातेहार जिले के बालुमाथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पीएम आवाश का पैसा निकाल कर अपने घर चितरपुर जा रहे एक व्यक्ति की एक बाइक में सवार दो लोगों ने चितरपुर ग्राम के पास पैसा रखे झोला को लूट कर भाग गया. साथ ही बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि भी.
वहीं पीड़ित ने बताया कि वह बैंक से 40 हजार पैसा निकालकर बस से चितरपुर ग्राम के पास उतर कर घर जा रहा था, तभी एक बाइक में सवार दो लोग आय और पीछे बैठे व्यक्ति ने हाथ में रखे झोले को लूटकर चलते बना.
पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

