BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाइक सवार अपराधियों ने बिजनेसमैन समेत 2 को मारी गोली, 1 की मौत

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in Uncategorized
बाइक सवार अपराधियों ने बिजनेसमैन समेत 2 को मारी गोली, 1 की मौत

बाइक सवार अपराधियों ने बिजनेसमैन समेत 2 को मारी गोली, 1 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में बाइक सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार विमल कुमार साह और एक ग्राहक को गोली मार दी. घटना में जहां किराना दुकानदार की मौत हो गई वहीं ग्राहक आलोक कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद केएमसीएच और फिर उसके बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एएसपी हरिमोहन शुक्ला, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष, सहायक थाना अध्यक्ष और मनसाही थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. जख्मी आलोक कुमार ने कटिहार मेडिकल कॉलेज में नगर इंस्पेक्टर रंजन कुमार सिंह को बताया कि वह मैदा लेने के लिए हनुमान मंदिर के पास स्थित किराना दुकान गया था. इसी बीच रात के करीब 11:30 बजे पर सवार तीन बदमाश पहुंचे ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

फायरिंग के क्रम में जब उसने भागने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उसे दौड़ाकर तीन गोली मार दी. डॉक्टर अब्दुल रहमान ने बताया कि जख्मी आलोक के शरीर के अंदर दो गोली एक्स-रे रिपोर्ट में रहने की जानकारी मिली है. ऐसा प्रतीत होता है कि एक गोली कंधा के पास और दूसरी गोली फेफड़ा को जख्म करते हुए अंदर में फंसी हुई है. मामला बहुत ही क्रिटिकल है इसीलिए इसे रेफर किया गया है.

पुलिस छानबीन के क्रम में घटनास्थल से करीब 5 खोखा बरामद किया है. मृतक विमल कुमार साह के बड़े भाई कुमार शाह का कहना है कि उनके छोटे भाई की हत्या में उसकी पत्नी का ही हाथ है. 20 दिन पूर्व उसके ससुराल के लोग घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट तथा जान लेने की धमकी दी थी. हो सकता है कि इस घटना को अंजाम देने में एक के ससुराल वालों ने सहयोग किया हो.

घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है करीब 5 घंटे तक पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत की है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद बाइक सवार तीन बदमाशों को पहचानने की कोशिश में पुलिस जुट गई है. इस घटना के बाद हफलागंज में दहशत का माहौल है लोग आक्रोशित हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए सौंफ के लाजवाब फायदे

Next Post

अभिनेता कुणाल खेमू ने बेटी के कारण 12 साल बाद खेली होली

Next Post
अभिनेता कुणाल खेमू ने बेटी के कारण 12 साल बाद खेली होली

अभिनेता कुणाल खेमू ने बेटी के कारण 12 साल बाद खेली होली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d