रांची: रांची और आसपास के इलाकों से एक मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह खुलासा रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके की.
इन दिनों चेकिंग अभियान के दौरान बाइक चोर गिरोह के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. ऐसी ही घटना नगड़ी थाना इलाके के कटहल मोड़ के समीप देखने को मिली जहां मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्यों के द्वारा अन्य मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट को खोलते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइक चोर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर उसके साथी को भी गिरफ्तार किया जो चोरी के मोटरसाइकिल को बेचा करता था.
पूछताछ में पुलिस को मालूम चला यह गिरोह काफी दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है. इन चोरों की निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी. हालांकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है.

