BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका में ‘स्वस्तिक’ को बैन करने के लिए बिल पेश, हिन्दू संगठनों ने जताया एतराज़

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
अमेरिका में ‘स्वस्तिक’ को बैन करने के लिए बिल पेश, हिन्दू संगठनों ने जताया एतराज़
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: अमेरिका के एक बड़े हिन्दू संगठन ‘हिन्दू अमेरिका फाउंडेशन (HAF)’ ने हिंदुओं के पवित्र प्रतीक चिन्ह ‘स्वास्तिक’ पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में अभियान चलाया है. संगठन ने अमेरिका के राज्य मैरीलैंड में हाउस ऑफ डेलीगेट्स के एक बिल पर आपत्ति जाहिर की है, जिसमें स्वास्तिक को ‘घृणा’ की निशानी के रूप में दिखाया गया है. इस बिल में कपड़ों, किताबों, स्कूल और ऐसी ही अन्य जगहों पर स्वास्तिक के इस्तेमाल को बैन करने की बात कही गई है.
जिसके बाद, HAF ने मैरीलैंड के गवर्नर, स्टेट सीनेटर और स्टेट डेलीगेट्स को यह बताया है कि मैरीलैंड का ‘हाउस बिल 0418’ हिन्दुओं के पवित्र चिन्ह स्वास्तिक की गलत तरीके से व्याख्या करता है. इस बिल में संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुए स्वास्तिक चिन्ह की तुलना नाजियों के प्रतीक चिन्ह से की है, जो पूर्णतः गलत है. HAF ने कहा कि स्वास्तिक संस्कृत शब्द ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिल कर बना है, जिसका अर्थ होता है ‘अच्छा होना’
संगठन ने यह भी बताया कि स्वास्तिक का इस्तेमाल न सिर्फ हिन्दू अपितु बौद्ध और जैन भी अपने घरों, मंदिरों और पवित्र स्थलों में परंपराओं, दैनिक पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक अवसरों पर करते हैं. यह चिन्ह विश्वभर के हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र और पूज्य है. इसके साथ ही स्वास्तिक व्यापार के प्रतिष्ठानों, गहनों और कलाकृतियों में भी समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें- यूएस और यूक्रेन की आंखों में क्यों खटक रही है नॉर्ड स्ट्रीम-2 और किसको होगा इससे फायदा

Next Post

7वें वेतन आयोग: 17 से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा DA, सैलरी में होगा इजाफा…!

Next Post
7वें वेतन आयोग: 17 से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा DA, सैलरी में होगा इजाफा…!

7वें वेतन आयोग: 17 से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा DA, सैलरी में होगा इजाफा...!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d