इटखोरी: सच कहते है कि प्रतिभा किसी कि मोहताज नहीं होती. यह सार्थक कर दिखाया तौफीक और इश्तियाक ने. मालूम हो ग्राम पचमो के अभिभावक मोहम्मद रफीक अंसारी की सोच तथा बीरबल सर के मार्गदर्शन में अध्ययन कर रहे तोफिक और इस्तियाक में नेतरहाट चयन परीक्षा में राज्य में दूसरा तथा 45 वां स्थान लाकर इटखोरी प्रखंड का नाम रोशन किया है. मार्गदर्शन बीरबल सर के अनुसार किसान पुत्र शिक्षा योजना के तहत हमारे सहयोगी शिक्षक 3:00 से 5:00 बजे शाम तक सभी बच्चों को जो नवोदय सैनिक स्कूल तथा नेतरहाट चयन परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन्हें निशुल्क मार्गदर्शन ज्ञान सरोवर परिसर में दिया जाता है इस योजना का लाभ खुलकर गरीब बच्चे उठाते हैं. इस क्षेत्र के लगभग 68 बच्चे नवोदय सैनिक स्कूल तथा नेत्र हाट विद्यालय में परचम लहरा रहे हैं. इस क्षेत्र का कोई भी छात्र चाहे वह किसी भी विद्यालय में पढ़ रहे हो शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक ज्ञान सरोवर परिसर में आकर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

