BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बर्ड फ्लू का कहर: जालौन में मृत मिले 32 कौए, मचा हड़कंप

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
दिल्‍ली तक पहुंचा बर्ड फ्लू, 69,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: पक्षियों में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार मंडराता जा रहा है. अब तक देश के आधा दर्जन से अधिक राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं. कानपुर समेत कुछ क्षेत्रों के बाद अब देवरिया के पक्षियों में बर्ड फ्लू मिलने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा जालौन समेत कुछ जिलों में पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है. पक्षियों के मृत मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट है और निगरानी बढ़ाने के साथ ही मामले की जांच में जुटा हुआ है.

देवरिया में कुछ कौए और बगुले मृत पाये गये थे. इन मृत पक्षियों की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. देवरिया के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विकास साठे ने कहा कि जिले के तीन स्थानों पर मृत पाए गए कौए और बगुला में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) बरेली में जांच के लिये भेजे गये छह कौए और बगुला की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिले में पोल्ट्री फार्म और प्रवासी पक्षियों की निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रशासन मामले पर नजर बनाये हुए है और इसके लिये जरूरी उपाय किये जा रहे हैं.

देवरिया के अलावा जालौन में एट क्षेत्र के ग्राम बिलांया में शनिवार को 32 कौए मृत मिले. इनके अलावा कुछ ऐसी पक्षियां भी मिली, जो कुछ उड़ने में असमर्थ थी. सूचना के बाद पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची. प्रशासन ने फिलहाल यहां मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू की आशंका से इंकार किया और सैंपल लेकर सभी को दफन करा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

19 महीने बाद प्योंग एयरपोर्ट पर शुरू हुई उड़ान

Next Post

दुमका पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Next Post
दुमका पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

दुमका पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d