BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बर्ड फ्लू का कहर: जानें किन-किन राज्यों में हुआ अलर्ट जारी

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
बर्ड फ्लू का कहर: जानें किन-किन राज्यों में हुआ अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना के साथ-साथ एक और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश और केरल में भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. इन राज्यों में कई सैकड़ों पक्षियों को मार दिया गया है. केरल ने राज्य में इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है तो वहीं मध्यप्रदेश सरकार इस संबंध में जरूरी बैठक बुलाई है.

राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने दिल्ली में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है, ताकि राज्य अधिकारियों की ओर से किए जा रहे बचाव और नियंत्रण उपायों पर निगरानी की जा सके.

मध्य प्रदेश में मरे हुए कौवों में घातक वायरस पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी किया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, मंदसौर में मृत मिले कौवों के नूमनों से बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है.

राजस्थान के बारां में 100 से ज्यादा पक्षियों की रहस्मयी मौत के बाद वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. राजस्थान सरकार का कहना है कि अब तक की जांच में इंसानों के लिए कोई खतरे की बात नहीं है. राजस्थान के झालावाड़, कोटा समेत 16 जिलों में अब तक 625 पक्षी जान गंवा चुके हैं. 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील अभयारण्य में अब तक 2739 प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने मुर्गिंयों, बतखों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मृत पक्षियों को जमीन में दफनाया जा रहा है.

केरल के अलपुझा और कोट्टायम जिलों में बडे़ पैमाने पर मंगलवार को संक्रमित पक्षियों को मारने का अभियान शुरू हो गया है. यहां पर करीब 50 हजार पक्षियों को मारा जाएगा. केरल में अब तक 1700 बतखों की मौत हो चुकी है. 

अधिकारियों की माने तो हरियाणा के पंचकूला में पिछले दस दिन में चार लाख से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो गई है. हालांकि राज्य के पशुपालन और डेयरी विभाग का कहना है कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन पक्षियों की मौत एवियन इन्फ्लुएंजा से हुई है या नहीं. इन पक्षियों के नमूने जालंधर भेज दिए गए हैं और अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है.

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य में मंगलवार को अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि राज्य में अभी तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कई राज्यों में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां पशुपालन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं.

गुजरात में भी बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है. यहां के जूनागढ़ जिले में खारो जलाशय में करीब 53 पक्षी मृत पाए गए हैं. हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जहरीले खाने की वजह से पक्षियों की मौत हुई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

को-वैक्सीन को लेकर अफवाहों का बाजार गरम, 5 नौजवानों ने किया गलतफहमियों को दूर…

Next Post

हजारीबाग में वैज्ञानिक पद्धति से हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती, ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

Next Post
हजारीबाग में वैज्ञानिक पद्धति से हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती, ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

हजारीबाग में वैज्ञानिक पद्धति से हो रही स्ट्रॉबेरी की खेती, ज्यादा मुनाफे की उम्मीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d