दिल्ली: दुनिया पहले से ही कोरोना वायरस का दंश झेल रही है और अब जापान में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है. देश के चौथे प्रांत में भी यह पाया गया है. जापान के कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश के पोल्ट्री फार्मों में संक्रमण की लहर शुरू हो गई है, जिसे चार सालों में सबसे खराब महामारी बताया गया है.
कृषि मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी प्रांत में ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ की खोज हुई है. मंत्रालय ने कहा कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि मुर्गियों या अंडे खाने से मनुष्य बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है.
2016 के बाद से जापान में बर्ड फ्लू का सबसे खराब बुरा दौर पिछले महीने शिकोकू द्वीप के कागावा प्रांत में शुरू हुआ था, जो कि क्यूशू द्वीप से सटा हुआ है. मियाजाकी प्रांत के पोल्ट्री फार्मों में 40,000 मुर्गियों को मारा और दफन किया जाएगा. वहीं, पोल्ट्री फार्म के तीन किमी दायरे में मुर्गियों के कारोबार पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा.

