DHANBAD:-राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के युवा प्रदेश सचिव की कमान धनबाद के समाजसेवी बीरेंदर पासवान के हाथों सौंपी गयी हैं. बीरेंदर पासवान कई वर्षों से सक्रिय रूप से समाज सेवा में कार्यरत हैं. कई युवा इन्हे अपना आदर्श भी मानते हैं.कोरोना काल में जब दिहाड़ी मजदूर महाराष्ट्र में फसें थे तब उनकी मदद में ४ बसों का इंतेज़ाम भी बीरेंदर जी के द्वारा किया गया था. पार्टी के तरफ से प्रदेश स्तर की जिम्मेवारी मिलने के बाद इनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं.

