रांची: जनवरी से जून के बीच घरेलू उड़ानों वाले एयरपोर्ट पर हुए कस्टमर सेटिस्फेक्शन (उपभोक्ता संतुष्टि) सर्वे में रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट देशभर में अव्वल आया है. रांची एयरपोर्ट को 4.79 नंबर मिले हैं.
रांची को जनसुविधाओं के मामले में अन्य एयरपोर्ट से बेहतर माना गया है.
गौरतलब है कि पिछले राउंड में रांची सर्वे में शामिल नहीं था. इस बार रांची को पहली बार सर्वे में शामिल किया गया है और उसने पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया.

