यहां के निवासियों की समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा: विनय चौबे
बिरसा स्मृति पार्क आवासीय योजना को सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा: मुकेश कुमार
रांची: वीर बिरसा स्मृति पार्क स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की पानी की समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा. यह आश्वासन केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने दिया.
मिश्र 5 फरवरी को आवास में लाभुकों के गृह प्रवेश के अवसर पर यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यहां 180 आवास बनाए गए हैं. इसमें लाभुकों को प्रवेश कराया जा रहा है. अमृत महोत्सव के तहत 2022 तक सभी बेघरों को आवास उपलब्ध कराना है.
झारखंड में 2. 12 आवास स्वीकृत हैं, जिसमें 92 हजार से ज्यादा मकान मिल चुका है. यहां आंगनबाड़ी केंद्र और बच्चों को खेलने के लिए पार्क भी बनेगा. इसका विकास भी कराया जाएगा. यही नहीं यहां के निवासियों की आय वृद्धि के लिए उन्हें विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा.
राज्य के नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में रह रहे लोगों की पानी की समस्या के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी समाधान जल्द करा दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह योजना को पूरा करने में केंद्र और राज्य सरकार की अहम भूमिका है. इसमें निवासियों की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि वीर बिरसा स्मृति पार्क के निवासियों की समस्याओं का समाधान जल्द पूरा करा देंगे. इसे पूरी तरह विकसित किया जाएगा. इस स्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक्सीलेंस बनाया जाएगा.
इस अवसर पर केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय के संयुक्त सचिव, सुडा के निदेशक अमित कुमार, डीएमए की निदेशक विजया जाधव, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी रमेश कुमार, महाप्रबंधक विनय कुमार राय और उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

