BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विज्ञान कि मिसाल ‘मिसाइल मैन’ का जन्मदिन आज

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
विज्ञान कि मिसाल ‘मिसाइल मैन’ का जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक और एक अच्छे शिक्षक के रूप में लोकप्रिय एपीजे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन है. मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की आज 88वीं जयंती है. 15 अक्टू्बर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्व्रम में पैदा हुए कलाम साहब का पूरा जीवन देश सेवा और मानवता को समर्पित रहा.

यह भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति थे. बहुप्रतिभाशाली कलाम साहब वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर होने के साथ साथ एक प्रोफेसर और लेखक भी थे.

 

यह वो वक्‍त था जब कलाम के अंदर हवा में उड़ने का सपना जगा था और उन्‍होंने फाइटर पायलट बनने का फैसला किया था. लेकिन इसमें उनका 9वां रैंक आया था जबकि 8वें रैंक तक के ही लोगों का ही इसके लिए लिया गया था. ये वो पल था जब कलाम को इससे निराशा जरूर हुई लेकिन उन्‍होंने इस निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और वैज्ञानिक बनने की ठान ली. यहां पर वो लगातार सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता पाते गए.

मिसाइल मैन का जिक्र आते ही बस एक नाम जहन में आता है वो है पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम का. भारत के मिसाइल प्रोग्राम को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय है. विज्ञान और वैज्ञानिकों के प्रति उनका लगाव ही था कि राष्‍ट्रपति रहते हुए भी वैज्ञानिक उनसे इस बाबत सलाह भी लेते थे और वो इसमें दिलचस्‍पी भी लिया करते थे. जब केरल थुंबा से भारत ने पहला रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा था उस वक्‍त कलाम भी उस प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा थे. विक्रम साराभाई न सिर्फ उनके बॉस थे बल्कि उनके गुरु भी थे. उनकी बराबरी करना किसी के लिए भी आसान नहीं है.

कलाम अपने काम के अलावा अपने बालों के स्‍टाइल को लेकर भी पूरी दुनिया में पहचाने जाते थे. देश-विदेश में ‘मिसाइल मैन ‘ के नाम से मसहूर कलाम जी ने ही भारत को पहला बैलेस्टिक मिसाइल दिया और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के लिए काम किया.

एक सच्चे भारतीय और कर्मवीर योद्धा की तरह कलाम साहब ने पूरी ज़न्दगी भारत को समर्पित कर दी. यहां तक की मरने से कुछ वक़्त पहले भी वो आईआईएम शिलॉन्ग में लेक्चर दे रहे थे और तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी 20-01-1961 मृत्यु हो गयी.

भारत रत्न से सम्मानित और सादगी की मिसाल डॉक्टर कलाम आज भी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. तभी तो इनके जन्मदिवस को ‘ विश्व विद्यार्थी दिवस’ के रूप में घोषित करने की मांग की जा रही है.

आये नज़र डालते हैं ,उनके कुछ रोचक बातों पर-

  • “जीवन में सुख का अनुभव तभी प्राप्त होता है जब इन सुखों को कठिनाईओं से प्राप्त किया जाता है…”
  • “सपने तभी सच होते हैं, जब हम सपने देखना शुरू करते हैं…”
  • “सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते…”
  • “शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य…”
  • “देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है…”
  • “छात्रों को प्रश्न जरूर पूछना चाहिए. यह छात्र का सर्वोत्तम गुण है…”
  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है और सुंदर दिमागों का देश बनना है, तो मुझे मजबूती से लगता है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो एक अंतर ला सकते हैं. वे हैं – पिता, माता और शिक्षक.
  • यदि चार बातों का पालन किया जाए- एक महान उद्देश्य, ज्ञान प्राप्त करना, कड़ी मेहनत और दृढ़ता – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है.
  • हमें अपने आज का बलिदान करना होगा ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके.
  • विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है; हमें इसे विकृत नहीं करना चाहिए.
  • शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो व्यक्ति के चरित्र, कैलिबर और भविष्य को आकार देता है. अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद करेंगे तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा.
  • अगर तुम सूरज की तरह चमकाना चाहते हो तो तुम्हें पहले सूरज की तरह जलना होगा.
  • असफलता कभी मुझे पछाड़ नहीं सकती, क्योंकि मेरी सफलता की परिभाषा बहुत मजबूत है.      

 

देश के इस महान नायक को शत शत नमन.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सौरव गांगुली ने बृजेश पटेल को पछाड़ा BCCI की रेस में, आसान नहीं थी राह

Next Post

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, पांच की मौत

Next Post
दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, पांच की मौत

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर कार गिरी खाई में, पांच की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d