BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

” बर्थडे स्पेशल ” जानें परमीत ने कैसे जीता अर्चना पूरन सिंह का दिल

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
” बर्थडे स्पेशल ” जानें परमीत ने कैसे जीता अर्चना पूरन सिंह का दिल
Share on FacebookShare on Twitter

एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर परमीत सेठी का आज जन्मदिन है. फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से पहचान बनाने वाले परमीत ने कई फिल्मों में काम किया है. साल 1992 में परमीत ने अर्चना पूरन सिंह से शादी रचाई थी. दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं. इन दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना कि पहले था. बहुत ही कम लोग जानते होंगे अर्चना ने परमीत से दूसरी शादी की है. परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती थीं. इसी दौरान अचानक उनकी परमीत से मुलाकात हो गई और दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया. रिपोर्ट के अनुसार अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे.

एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया. जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी. कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली.

शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है. यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं. जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे. अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया.

अर्चना ने आगे कहा था- ‘हम लोग आज भी दोस्त हैं. शादी को 15 साल बीत चुके हैं लेकिन हम लोग लव बर्ड हैं. शादी ने हमारे रिश्ते को बिल्कुल भी नहीं बदला. हम लोग आज भी दोस्तों की तरह झगड़ते हैं और तुरंत सब कुछ भूल जाते हैं. कागज के कुछ टुकड़े हम लोगों के रिश्ते में बदलाव नहीं ला सकते .’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक किया महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Next Post

राजधानी दिल्ली में फिर छाई धुंध, सर्दियों से पहले मौसम हुआ खराब

Next Post
राजधानी दिल्ली में फिर छाई धुंध, सर्दियों से पहले मौसम हुआ खराब

राजधानी दिल्ली में फिर छाई धुंध, सर्दियों से पहले मौसम हुआ खराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d