BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जन्मदिन स्पेशल…जूही चावला को ढे़रों शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
जन्मदिन स्पेशल…जूही चावला को ढे़रों शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

आज (13 नवंबर) जूही चावला का बर्थडे है.BNN BHARAT की और से जूही चावला को ढेरों शुभकामनाएं. जूही 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शामिल रही हैं। जूही ने डर, गुलाबी गैंग, कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के, यस बॉस, अंदाज, सजना का घर, बेनाम बादशाह और बोल राधा बोल जैसी हिट फिल्में दी हैं.

तो आइए जूही के जन्मदिन के मौके पर हम उनकी   जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

1984 में बनीं मिस इंडिया

जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 को पंजाब में हुआ था. उनके पिता पंजाबी और मां गुजराती थीं. बाद में जूही का परिवार मुंबई चला आया. जूही चावला साल 1984 में ‘मिस इंडिया’ चुनी गईं. इसके बाद उन्होंने 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ में ‘जरीना’ के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू किया.  पर उनकी पहली हिट फिल्म बनी 1988 में आई कयामत से कयामत तक.

साल 1992 में वो फिल्म ‘बोल राधा बोल’ में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे. ये फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया. इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला.

  अब बात करते है जूही चावला की निजी ज़िंदगी की 

प्रेम और शादी की बात करें तो 1992 में जूही चावला फिल्म ‘कारोबार’ की शूटिंग कर रही थीं. फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन और बिजनेसमैन जय मेहता दोस्त थे. राकेश ने ही जूही और जय की मुलाकात करवाई थी. शूटिंग के दौरान जय और जूही की कई बार मुलाकात हुई, लेकिन जूही ने जय में दिलचस्पी नहीं दिखाई. पर जब उन्हें पता चला कि एक एक्सिडेंट में जय की पहली पत्नी सुजाता बिरला की मौत हो गई है,  तब जय के प्रति जूही का व्यवहार बदलने लगा. दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ. उसी समय जूही की मां की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. इस हादसे ने जूही को तोड़कर रख दिया. जूही को इस गम से निकालने में जय ने काफी मदद की.

दो साल तक छिपाकर रखी शादी की बात

साल 1995 में जूही और जय मेहता ने शादी कर ली. जूही जय से सात साल छोटी हैं. जूही चावला ने करियर के चलते करीब 2 साल तक अपनी शादी की खबर छिपा कर रखी. लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने इसका खुलासा कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घरों में सप्लाई हो रहा है कीड़ा युक्त बदबूदार पानी

Next Post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सी वीजिल मोबाइल ऐप से शिकायत करने का किया आग्रह

Next Post
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सी वीजिल मोबाइल ऐप से शिकायत करने का किया आग्रह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से सी वीजिल मोबाइल ऐप से शिकायत करने का किया आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d