BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Birthday Special: रणबीर कपूर चेहरे पर लगी चोट की वजह उनकी बचपन की शैतानियां हैं

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in Uncategorized
Birthday Special: रणबीर कपूर चेहरे पर लगी चोट की वजह उनकी बचपन की शैतानियां हैं
Share on FacebookShare on Twitter

बॉ़लीवुड के सबसे चार्मिंग और टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर आज 37 साल के हो गए हैं. रणबीर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. 28 सितंबर 1982 को पैदा हुए रणबीर का नाम उनके दादा जी के नाम पर रखा गया है. रणबीर कपूर खानदान के ऐसे चिराग हैं जो लंबे समय तक बॉलीवुड को रोशन करने वाले हैं.

रणबीर को एक्टिंग विरासत में मिली है, उनके दादा-परदादा से लेकर पापा, मम्मी, बहनें करीना और करिश्मा सब बॉलीवुड में बड़ा नाम हैं. रणबीर के अंदर भी वो टैलेंट है जिसके सहारे वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने वाले हैं. रणबीर कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2007 में ‘सांवरिया’ से की. इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं. फिल्म भले ही ना चली हो लेकिन अपने अभिनय के जरिए रणबीर कपूर ने लोगों को हैरान कर दिया था. पहली ही फिल्म के लिए रणबीर को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला. साल 2009 में उनकी फिल्म ‘वेक अप सिड’ ने अच्छी कमाई की इस फिल्म से रणबीर की एक्टिंग को भी क्रिटिक्स ने खूब सराहा. इसकसे बाद साल 2010 में प्रकाश झा की फिल्म राजनीति और साल 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर को बॉलीवुड का रॉकस्टार बना दिया. ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर को फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला. इसी फिल्म के लिए उन्हें क्रिटिक्स चॉइस पुरस्कार भी मिला. साल 2012 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘बर्फी’ ने भी कमाल किया. साल 2013 में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ ने तो उन्हें टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार कर दिया. इस फिल्म में दीपिका के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई.

साल 2015 में रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट और तमाशा आई. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ना चली हों लेकिन तमाशा को क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली. साल 2016 में आई ‘ये दिल है मुश्किल’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. कटरीना के साथ रणबीर जग्गा जासूस भी रणबीर की फ्लॉप फिल्म रही. लगा रणबीर का करियर कहीं थम ना जाए. लेकिन साल 2018 में राजू हिरानी की फिल्म संजू में रणबीर ने ऐसा काम किया कि हर किसी की जुबान बंद हो गई. संजू में एक्टर संजय दत्त के रोल में रणबीर नजर आए और छा गए. फिलहाल वो अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं.

बता दें, बचपन में बाथरूम में गिरने की वजह से रणबीर कपूर के गाल पर चोट लग गई थी जिसका निशान अभी भी उनके चेहरे पर है. रणबीर ने एक बार ऑफ्टर शेव लोशन भी पी लिया था, तुरंत उसे उनके पेट से निकाला गया. रणबीर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की एक बीमारी भी है. इस वजह से एक्टर जल्दी जल्दी बात करते और खाते हैं. रणबीर को खाने का बहुत शौक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HAPPY BIRTHDAY LATA DIDI : लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की शादी?

Next Post

Birthday Special : अमर शहीद भगत सिंह के जीवन की अनकही बातें…

Next Post
Birthday Special : अमर शहीद भगत सिंह के जीवन की अनकही बातें…

Birthday Special : अमर शहीद भगत सिंह के जीवन की अनकही बातें...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d