BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर दौरे में ट्रंप के साथ होता है बिस्किट और फुटबॉल

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in समाचार
हर दौरे में ट्रंप के साथ होता है बिस्किट और फुटबॉल

हर दौरे में ट्रंप के साथ होता है बिस्किट और फुटबॉल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इन दिनो भारत के दौरे पर हैं . बहुत कम लोग जानते होंगे कि US President के हर विदेश दौरे पर साथ होती है खुफिया ‘फुटबॉल’ और ‘बिस्किट’.

जी हां सीक्रेट सर्विस के नाम के साथ जो नाम सबसे ज्यादा सुना जाता है वो ‘फुटबॉल’ और ‘बिस्किट’ हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के विदेश दौरों में भी उनकी सुरक्षा का जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी का होता है.

इसी बाबत अमेरिकन सीक्रेट सर्विस एजेंट भारत में करीब एक महीने पहले ही आ चुके हैं. अपने सुरक्षा उपकरणों और संचार उपकरणों के लिए पहले भारतीय अधिकारियों से इजाजत ली गई.

फुटबॉल एक काले रंग का चमड़े का ब्रीफकेस है, जो कि तब अस्तित्व में आता है जब अमेरिकी राष्ट्रपति देश छोड़कर बाहर जाते हैं.

यह दुनिया का सबसे ताकतवर ब्रीफकेस है. इसमें परमाणु डिवाइस का खुफिया कोड और अलार्म होता है. इस ब्रीफकेस में ऊपर की ओर निकला एक एंटीना होता है जो कि सैटेलाइट फोन से जुड़ा होता है. 1962 से जब भी कोई राष्ट्रपति विदेश दौरे पर जाता है तो यह ब्रीफकेस उनके साथ होता है.

फुटबॉल के साथ ही बिस्किट भी ऐसा नाम है, जो काफी महत्वपूर्ण है. विदेशी दौरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ फुटबॉल में चार चीजें होती हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिस्किट है.

यह एक बिस्किट के आकार का प्लास्टिक युक्त कोड होता है, अमेरिकी राष्ट्रपति को परमाणु हथियारों के चलाने की आज्ञा के लिए इस कोड की जरूरत होती है. बता दें कि ट्रंप दो दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंच रहे हैं.

उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उनकी बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुशनर और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों का दल भी आ रहा है.

बराक ओबामा के बाद ट्रंप ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो अपने पहले ही कार्यकाल में भारत आ रहे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मसलों पर बातचीत होने की उम्मीद है.

ग्लोबल रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स, एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल के सलाहकार अल मैसन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपतियों में ट्रंप भारत के सबसे घनिष्ठ मित्र हैं.

वह भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों को बहुत प्यार करते हैं और भारतीय अमेरिकी भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहिद कपूर मना रहे हैं अपना 39वां जन्मदिन, पत्नी मीरा ने दी बधाई

Next Post

ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त पहुंचे गरदा पंचायत, किया निरीक्षण

Next Post
ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त पहुंचे गरदा पंचायत, किया निरीक्षण

ओलावृष्टि को देखते हुए उपायुक्त पहुंचे गरदा पंचायत, किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d