BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Share on FacebookShare on Twitter

कोट्टयमः  केरल की एक और नन ने बिशप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है. 35 साल की पीड़ित नन बिशप के खिलाफ चल रहे बलात्कार के मामले में गवाह है और उसने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाए हैं. चंडीगढ़ के पूर्व बिशप को नन से रेप के मामले में 21 सितंबर 2018 को गिरफ्तार किया गया था.

फ्रैंको मुलक्कल पहले ऐसे बिशप हैं, जिन्हें रेप के मामले में अरेस्ट किया गया था. 16 अक्टूबर 2018 को बिशप मुलक्कल को जमानत मिल गई थी. शुक्रवार को नन के बयान का एक हिस्सा सार्वजनिक हो गया. बता दें कि बिशप मुलक्कल ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को हटाने के लिए याचिका दाखिल की है. इस पर पीड़ित पक्ष ने आपत्ति जाहिर की है.

इस मामले को लेकर अडिशनल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट-1 जज जी गोपाकुमार की अदालत में आज सुनवाई होनी है. बिशप को भी इस सिलसिले में कोर्ट में पेश होना है. पुलिस का कहना है कि नन के आरोपों पर अभी केस दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि नन ऐसा नहीं चाहती हैं और उन्होंने चर्च में काम करते रहने की इच्छा जाहिर की थी.

नन का बयान 28 जून 2018 को दर्ज किया गया था. इसके एक दिन पहले ही एक नन ने आरोप लगाया था कि मुलक्कल ने 2014 से लेकर दो साल तक उनका यौन शोषण किया. बिशप फ्रैंको मुलक्कल 2014 से 2016 के बीच एक नन के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आरोपी हैं.

मामले में मुश्किलें बढ़ती देख बिशप मुलक्कल ने एक सर्कुलर जारी करके प्रशासनिक दायित्व दूसरे पादरी को सौंप दिया था. वहीं, वैटिकन ने भी उनको पदमुक्त कर दिया था. उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंबा प्रदर्शन चला था.

इस मामले में पुलिस की धीमी जांच ने 8 सितंबर 2018 के बाद तेजी पकड़ी, जब 5 ननों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोच्चि में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इस प्रदर्शन को बड़े पैमाने पर जनसमर्थन मिला और सेव सिस्टर्स ऐक्शन काउंसिल के नाम से नया संगठन खड़ा हो गया.

अनशन कर रही पीड़िता की एक बहन को उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बिशप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय तक मार्च भी निकाला गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को प्राप्त होगा: रामकुमार पाहन

Next Post

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Next Post
मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d