BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BIT मेसरा: विद्यार्थी को मिला सालाना 49.75 लाख का पैकेज

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
BIT मेसरा: विद्यार्थी को मिला सालाना 49.75 लाख का पैकेज
Share on FacebookShare on Twitter
  • साल दर साल बीआइटी गढ़ रहा है इंजीनियर

  • विद्यार्थियों के पैकेज में लगातार हो रहा है इजाफा

बीआइटी मेसरा की उपलब्धियों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है. प्लेसमेंट में आनेवाली कंपनियों की सूची भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. वर्ष 2020 में भी प्लेसमेंट के लिए देश-विदेश से नामी-गिरामी कंपनियां आयी. इस बार बीआइटी मेसरा में 118 कंपनियां आयी. इनमें 30 कंपनियां नयी है.

वर्ष 2020 में प्लेसमेंट का आंकड़ा 72 प्रतिशत रहा. यह आंकड़ा इंजीनियरिंग सेल का है. वहीं, एमबीए में 75 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्ले़समेंट हुआ. इसमें बीआइटी लालपुर एक्सटेंशन सेंटर का भी आंकड़ा शामिल है. इस बार के प्लेसमेंट में बीआइटी मेसरा में पिछले साल की अपेक्षा इस बार भी विद्यार्थियों को बेहतरीन पैकेज मिले हैं.

इस बार वर्ष 2020 में बीआइटी मेसरा के विद्यार्थी को सबसे अधिक सालाना 49.75 लाख का पैकेज मिला. एल्टेशियन कंपनी ने यह पैकेज दिया है. वहीं, इस बार प्लेससमेंट में इंजीनियरिंग विंग में औसत पैकेज 11.75 रहा. साल दर साल बीआइटी मेसरा में विद्यार्थियों के लिए नये-नये अवसर प्रदान कर रहा है. बताया गया कि इस बार के प्लेटसमेंट में कंपनियों ने 830 जॉब ऑफर किये. इनमें कई विद्यार्थियों को दो-दो कंपनियों ने एक साथ जॉब ऑफर दिये.

पिछले वर्ष अधिकतम 40.6 लाख का पैकेज मिला था

बीआइटी मेसरा के प्लेसमेंट सेल ने बताया कि बीआइटी मेसरा में पैकेज का आंकड़ा हर साल बढ़ता ही जा रहा है. पिछले साल वर्ष 2018-19 में 40.6 लाख का पैकेज मिला था जबकि, पैकेज का औसत आंकड़ा 10.3 लाख रहा था जो इस वर्ष बढ़कर 11.75 हो गया है.

बीआइटी मेसरा के डीन व एचओडी प्‍लेसमेंट डॉ उत्पल बाउल ने कहा कि बीआइटी मेसरा दिनोंदिन नयी बुलंदियों को छू रहा है. विद्यार्थियों को बेहतरीन पैकेज के साथ-साथ नये अवसर भी मिल रहे हैं. हर साल नयी-नयी कंपनियां भी प्लेंसमेंट के लिए आ रही हैं, जो इस संस्थान के लिए उपलब्धि है. सारे विद्यार्थियों को बधाई.

बीआइटी मेसरा को 64 साल पूरा

बीआइटी मेसरा का 64 साल पूरा हो गया. बीआइटी मेसरा की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी. रांची से 16 किमी दूर 780 एकड़ में फैला यह संस्थान अपने स्थापना काल से ही नयी बुलंदियों को छू रहा है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नये मुकाम हासिल कर रहा है. यहां से निकले छात्र आज देश-विदेश में अच्छे ओहदे पाकर अपने देश व संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त, तीन दुकानें सील

Next Post

BNN BHARAT की खबर का असर: SC आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Next Post
BNN BHARAT की खबर का असर: SC आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

BNN BHARAT की खबर का असर: SC आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d