रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन जाकर आज बीआईटी मेसरा के कुलपति एस. कोनार और कुलसचिव ए.पी. कृष्णा ने शिष्टाचार मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान बीआईटी मेसरा में चल रहे पठन-पाठन के कार्यक्रम और आगामी दीक्षांत समारोह को लेकर चर्चा की गयी.
राज्यपाल से आज रिम्स के निदेशक डॉक्टर डी.के. सिंह ने भी मुलाकात की. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान रिम्स निदेशक ने राज्यपाल को रिम्स की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

