BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों पर सीएए के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों के बीच में गलत बयानी करके भय फैलाने का आरोप लगाया, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा

by bnnbharat.com
January 18, 2020
in Uncategorized
भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों पर सीएए के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों के बीच में गलत बयानी करके भय फैलाने का आरोप लगाया, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा

भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों पर सीएए के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों के बीच में गलत बयानी करके भय फैलाने का आरोप लगाया, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को लेकर कांग्रेस और अन्य दल अल्पसंख्यकों के बीच में भ्रम फैला रहै है. उन्होंने कहा की कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति का यह नया स्वरूप है. अल्पसंख्यकों को समझना चाहिए की इस संशोधन में उनके खिलाफ कुछ नहीं है.

नागरिकता संशोधन कानून 2019 के संशोधन में सेक्शन 2 के सब सेक्शन(1) के क्लॉज (B) में सिर्फ इस प्रावधान को जोड़ा गया है की कोई भी व्यक्ति अगर वह हिंदू, बौद्ध, जैन पारसी और क्रिश्चियन कम्युनिटी से आता है और अगर वह अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान से भारत में 1 दिसंबर 2014 को या उससे पहले आ गया है तो उसे भारत में गैरकानूनी घुसपैठिए के रूप में नहीं माना जाएगा. प्रतुल ने कहा की संशोधन के नए सेक्शन 6B में यह जोड़ा गया है की नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के प्रभाव में आने के बाद अगर ऐसे किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही चल रही होगी तो केंद्र सरकार उस पर आगे कार्रवाई नहीं करेगी. प्रतुल ने कहा कांग्रेस और विपक्षी दलों ने पूर्वोत्तर राज्यों में यह कहकर हिंसा भड़काने का कार्य किया था की इस संशोधन के लागू होने से वहां के मूलनिवासी को नुकसान हो जाएगा जबकि सेक्शन 6B (4) यह साफ कहता है की यह संशोधन असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी इलाकों में लागू नहीं होगा. यह उन क्षेत्रों में भी लागू नहीं होगा जहां संविधान की छठी अनुसूची लागू है.

प्रतुल ने कहा की जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राष्ट्र हित मे निर्णय लेने शुरू किया है तो इससे विपक्ष की राजनीति तार-तार हो गई है. बदहवास विपक्ष भय और तुष्टिकरण की राजनीति कर लोगों को बरगला रहा है.

प्रतुल ने कहा कि एनआरसी बिल्कुल दूसरा मुद्दा है और यह जब पूरे देश में लागू होगा तो इससे भारत में रहने वाले अल्पसंख्यकों को उनका वाजिब हक मिलेगा. एनआरसी के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हो पायेगी जो भारत के अल्पसंख्यकों का हक मार रहे हैं. सरकार के द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के बड़े हिस्से का लाभ वर्तमान में यही बंगलादेशी घुसपैठियों उठा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड अंडर 17 महिला टीम असम को पराजित कर फाइनल में

Next Post

मुठभेड़ के बाद एक नक्सली गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

Next Post
मुठभेड़ के बाद एक नक्सली गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद एक नक्सली गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d