देवघर उपायुक्त पर जेएमएम के पक्ष में काम करने भी लगाया आरोप
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रांची: भारतीय जनता पार्टी ने देवघर के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में काम करने और जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर रासुका के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
भाजपा की ओर से इस संबंध में आज रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और कार्रवाई की मांग की गयी.

