रांची:- भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार आगामी 15 दिसंबर को प्रदेश भाजपा प्रत्येक प्रमंडल में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी.
श्री साहू ने बताया कि निजी स्वार्थ के कारण कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां किसानो को भ्रमित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के माध्यम से कई दशकों से चले आ रहे बंधनो से देश के अन्नदाता को मुक्त कराने विचौलियों के जकड़ से मुक्त कराने ,अपनी उपज बेचने की आजादी जैसे तमाम उपायों के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है.
उन्होंने कहा कि कृषि कानून की विशेषताओं को किसानों तक पहुचाने केलिये पार्टी प्रत्येक प्रमंडल में 15 दिसंबर को किसान सम्मेलन करेगी.जिसके प्रभारी घोषित किये गए हैं.
संथालपरगना का सम्मेलन देवघर में होगा जिसके प्रभारी जिलाध्यक्ष एवम विधायक नारायण दास बनाये गए है. पलामू प्रमंडल का सम्मेलन मेदिनीनगर में आयोजित है प्रभारी विधायक भानुप्रताप शाही ,उत्तरी छोटानागपुर का सम्मेलन निरसा में होगा जिसके प्रभारी विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और इंद्रजीत महतो ,दक्षिणी छोटानागपुर का सम्मेलन कांके में होगा जिसके प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और विधायक समरीलाल जबकि कोल्हान प्रमंडल का सम्मेलन घाटशिला में आयोजित है जिसके प्रभारी पूर्व विधायक लक्षमण टुड्डू को बनाया गया है.

