BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा फिर से विघटन की राजनीति में लगी : कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
भाजपा फिर से विघटन की राजनीति में लगी : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

 रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा पत्थलगड़ी आंदोलनकारियों को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर भाजपा नेता राज्य में विघटन की राजनीति और आदिवासी समाज को साफ्ट टारगेट बनाने में जुट गए हैं.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास शासनकाल में जिस तरह से सुदूरवर्ती गांव में रहने वाले करीब 10,000 से अधिक जनजाति है लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कर दिया गया था, उसे गठबंधन की सरकार ने  शपथ लेने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही वापस लेने का सराहनीय निर्णय लिया. राज सरकार के इस फैसले से हजारों गरीब आदिवासी परिवारों को राहत मिली. गठबंधन सरकार के प्रयास से क्षेत्र में पूरी तरह से शांति स्थापित हुई और इन क्षेत्रों का आज तेजी से विकास हो रहा है लोग मुख्यधारा में जुड़ कर राज्य के विकास में सहभागी बन रहे हैं. लेकिन एक बार फिर विघटन और विद्रेस की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी नेताओं के आंख में यह शांति चूभ रही है और अनर्गल बयानबाजी कर एक बार फिर इलाके को आसान करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि एक पूर्णिमा के मुख्यमंत्री जहां पत्थलगड़ी के नाम पर राज्य  को हिंसा की आग में झुकना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर जनादेश का अपमान कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बार-बार अनर्गल बयानबाजी कर नक्सलियों और उग्रवादियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सभी को पता है कि बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी के टिकट पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से एक नक्सली के करीबी रिश्तेदार को चुनाव लड़ाया था और वे चुनाव जीतकर भी आए. बाद में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उनसे मिलने उनके घर गए थे. बाबूलाल मरांडी सत्ता पक्ष के विधायकों के नक्सलियों से सांठगांठ रहने की बात कर रहे हैं लेकिन यह सभी लोग जानते हैं कि किस तरह से खूंटी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक पीएलएफआई नक्सली के परिवार का भाजपा से किस तरह से संबंध था. लोगों ने यह भी देखा है कि भाजपा ने सत्ता में रखते हुए किस तरह से नक्सलियों से मदद लेकर चुनाव को प्रभावित करने का काम किया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा नेता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ किए जा रहे पक्षपात पूर्ण रवैये से राज्य की जनता का ध्यान हटाने के उद्देश्य इस तरह का अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुकंपा समिति की बैठक, 11 आश्रितोंं के आवेदन

Next Post

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2021 की शुभारंभ

Next Post
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2021 की शुभारंभ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2021 की शुभारंभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d