BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP ने दो करोड़ के चंदे पर फिर साधा केजरीवाल पर निशाना

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in Uncategorized
केजरीवाल की तबियत बिगड़ी, खुद को घर में किया क्‍वारंटाइन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फर्जी कंपनियों से कथित तौर पर दो करोड़ चंदा लेने के मामले में आम आदमी पार्टी के घिरने के बाद भाजपा लगातार हमलावर है. इस मामले में बीते दिनों दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कालेधन से रिश्ते का आरोप लगा रही है. भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को फिर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, आम आदमी पार्टी और कालेधन का गहरा नाता है.

फर्जी कंपनियों से काले धन के रूप में 2 करोड़ रुपये लेकर पार्टी चलाना ही आम आदमी पार्टी की जिद है. दिल्ली की जनता को निरंतर संकट में छोड़कर विज्ञापनबाजी करना भी आम आदमी पार्टी की जि़द है. आदेश कुमार गुप्ता ने दिल्ली दंगों के आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता रद्द होने का भी स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सच में बदलाव चाहती तो ताहिर हुसैन जैसे दंगाइयों को कभी पार्टी में नहीं रखती.

बता दें कि फर्जी कंपनियों के जरिए आम आदमी पार्टी को दो करोड़ रुपये देने के पुराने मामले में बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने मुकेश कुमार और सुधांशु बंसल को गिरफ्तार किया था. यह चंदा 2014 में पार्टी को मिलना बताया जा रहा है. इस मामले में गिरफ्तार हुए सुधांशु बंसल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है. आरोप है कि शेल कंपनियां बनाकर आम आदमी पार्टी को अवैध रूप से दो करोड़ रुपये का चंदा दिया गया.

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की कोख से पैदा हुई आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद काले धन को सफेद करने की मशीन बन गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

Next Post

21 प्रमुख जिला मार्गों,अन्य जिला मार्गों को राज्य मार्गों में किया गया परिवर्तित

Next Post
21 प्रमुख जिला मार्गों,अन्य जिला मार्गों को राज्य मार्गों में किया गया परिवर्तित

21 प्रमुख जिला मार्गों,अन्य जिला मार्गों को राज्य मार्गों में किया गया परिवर्तित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d